फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भीषण गर्मी में कतार में लगे रहे किसान, नहीं मिली खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड जवां के प्रांगण में सहकारी समिति जवां व पीसीएफ के गोदाम हैं। बुधवार को किसानों को पता चला कि दोनों गोदामों पर खाद आई है। सुबह छह बजे से ही किसान ब्लॉक पर आ गए और कतार में लग गए। इसके बावजूद शाम तक दर्जनों किसानों को खाद नहीं मिली और उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन




गोदाम प्रभारी आए तो उन्हाेंने किसानों के आधार कार्ड और खतौनी की प्रति जमा कराई। किसानों का आरोप है कि कुछ देर बाद ही सहकारी समिति जवां पर यह कहकर वापस कर दिया गया कि यहां पर केवल उनको ही खाद मिलेगी, जो यहां पर सदस्य हैं। इसके बाद किसानों की भीड़ पीसीएफ के गाेदाम पर बढ़ गई। महिला-पुरुष सुबह से शाम तक कतार में लगे रहे, लेकिन कई लोगों को खाद नहीं मिल पाई।



वाजिदपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि जिम्मेदार लोग अपने चहेतों को खाद दे रहे हैं, बाकी जो लोग कतार में लग रहे हैं, उनका नंबर नहीं आ पा रहा है। पला कस्तली निवासी नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि चार दिन पहले पर्ची ले ली गई, लेकिन खाद नहीं मिली। रौहेरा के सोरन सिंह का कहना है कि आधार कार्ड की प्रति जमा होेने के बाद भी खाद नहीं मिली। सीएपुर की कांता देवी ने बताया कि घंटो खड़े रहने के बाद भी खाद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



पीसीएफ के गोदाम प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि 800 बोरी खाद गोदाम पर आई थी। 400 बोरी खाद सहकारी समिति के गोदाम पर आई थी। सुबह से पांच-पांच बोरे खाद प्रति किसान बांटी गई। बाद में किसानों की संख्या बढ़ने पर दो-दो बोरे खाद दी गई। किसानों का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें