फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को ले गया युवक, लव जिहाद के आरोप में थाने में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
थिाना देहली गेट में एक 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने इस मामले को लव जिहाद की घटना करार देते हुए थाने पर प्रदर्शन किया। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। किशोरी के पिता की तहरीर पर हबीब नामक युवक के खिलाफ बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थाना देहली गेट के नीवरी क्षेत्र के एक व्यक्ति के चचिया ससुर का शनिवार को निधन हो गया। वह अपनी 14 वर्षीय बेटी सहित बच्चों को घर पर छोड़ कर गमी में शामिल होने के लिए चले गए। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले का ही हबीब नामक युवक घर में घुस आया और 14 वर्षीय बेटी को फुसलाकर अपने साथ ले गया। गमी से लौटने पर माता-पिता को जानकारी हुई। पिता ने आरोपी हबीब निवासी नीवरी अलहदादपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सरकार लव जिहाद के मामले को गंभीरता से लेकर अध्यादेश पारित कर रही हैं, इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के महानगर उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र, जिला मंत्री सनी कुमार, महानगर मंत्री शिव कुमार, दिनेश, राजू आदि शामिल थे। उन्होंने किशोरी की जल्द बरामदगी की मांग की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि कानूनी कार्रवाई करते हुए किशोरी की जल्द बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें