फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 137 साल पुराने स्वर्ण रथ में विराजेंगे भगवान महावीर

Thu, 10 Apr 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के मौके पर शहर में बृहस्पतिवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 137 साल पुराने स्वर्ण रथ पर सवार होकर भगवान महावीर नगर भ्रमण करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण स्वर्ण रथ को श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नयागंज से बाहर निकालकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही शोभायात्रा में रजत रथ व एरावत रथ भी परंपरागत तरीके से शामिल होंगे। सिद्ध चक्र मंडल को भी इसमें शामिल किया जाएगा। शोभायात्रा में जैन धर्म के धार्मिक स्थलों पर आधारित झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। शहर में जगह-जगह तोरण द्वार तैयार किए गए है। कई जगह रथ में सवार महावीर भगवान की आरती उतारी जाएगी।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,


आज यह कार्यक्रम होंगेजन्म कल्याणक महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े पांच बजे से हलवाई खाना स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यहीं सुबह सात बजे ध्वजारोहण होगा और मिष्ठान वितरित किया जाएगा। सुबह नौ बजे से हलवाई खाना स्थित बड़ा जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12:30 बजे से श्रीजी का कलशाभिषेक होगा। दोपहर 01:30 बजे जैन धर्मशाला में स्नेहिल भोज होगा। शाम सात बजे सामूहिक आरती की जाएगी।
विज्ञापन


बातचीत,,,,,,,,,,,

हर साल शोभायात्रा में जैन मंदिर के 137 साल पुराने स्वर्ण रथ को शामिल किया जाता है। इस साल भी इसकी तैयारी की जा रही है। वर्ष 1972 में मंदिर निर्माण के दौरान ही पदमराज जैन बेसवां वालों के पूर्वजों ने इस रथ को बनवाया था।
-अनिल कुमार जैन गुड्डू, प्रबंधक नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हाथरस।
-





शोभायात्रा में स्वर्ण व रजत रथ के साथ ही एरावत रथ पर जिनवाणी के साथ इंद्र सवार होंगे। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल होंगे। आयोजन में जैन समाज की सभी सहयोगी संस्थाओं का योगदान रहेगा।
विज्ञापन

-अमित जैन, महामंत्री जैन नवयुवक सभा, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें