फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध व अखबार वितरक से लूट, एक बदमाश घिरने पर स्कूटी छोड़़ भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दो अलग-अलग लूट हुईं। एक वारदात दूध विक्रेता तो दूसरी अखबार वितरक के साथ हुई। अखबार वितरक ने पीछा कर बदमाश को दबोच लिया। मगर वह धक्का देकर भाग गया। दूध विक्रेता से लूट करने वाले सीसीटीवी कै मरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

कपिल वार्ष्णेय निवासी मानिक चौक समाचार पत्र वितरक हैं। कपिल के अनुसार वह सुबह अखबार बांटकर जेल रोड से पुल से नुमाइश मैदान जा रहे थे। तभी सुलभ शौचालय के पास पीछे से एक एक्टिवा पर आया बदमाश झपट्टा मारकर फोन छीन ले गया। शोर मचाते हुए वाहन से उसका पीछा कर भार्गव पेट्रोल पंप पर उसे दबोच लिया। खुद को घिरता देख वह धक्का देकर भाग गया। इधर, दूसरी घटना दूध विक्रेता मनकुश वार्ष्णेय निवासी गूलर रोड के साथ हुई। वह सुबह 8 बजे करीब प्रतिभा कॉलोनी में थे। तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनसे हाथ में लगे मोबाइल फोन को लूटकर ले भागे। दोनों अपराधियों की शक्ल सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे के मुताबिक लुटेरों की तलाश जारी है। दोनों घटनाएं दर्ज कर लीं गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें