फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने लूटा और पीटा

Sat, 07 Nov 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खैर। टप्पल खैर बॉर्डर के गांव हंसागढ़ी में एक मकान में रात्रि में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने कहर बरपाया। बदमाशों ने घर में मौजूद दो भाइयों और उनकी मां से मारपीट की तथा हथियारों के बल पर  धमका कर 40 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों के आभूषण लूट कर ले गए। पीड़ित परिवार सुबह  ग्रामीणों के साथ सोफा चौकी पहुंचा। वहां से चौकी पुलिस घटना स्थल पर गई, परंतु मामला टप्पल थाना क्षेत्र का बताकर पुलिस बाद में पल्ला झाड़ लिया। 
विज्ञापन

गांव हंसागढ़ी निवासी उदयवीर पुत्र गुलजार सिंह अपने भाई सोनू और मां कमलेश के साथ गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में बने मकान में रहता हैं। गुरुवार की रात्रि 10 बजे के लगभग आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसके घर पर चढ़ाई कर दी। पहले बरामदे में सो रही मां कमलेश को जगाकर जेवरात के बारे में पूछा। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी, शोर सुनकर बेटे जागे तो उन्हें भी मारा पीटा। 
इसके बाद अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, सोने के दो पैंडल, दो चैन, आठ अंगूठी, पाजेब, कौंधनी, आदि जेवरात सहित कीमती कपड़े तथा इन्वर्टर बैटरी तक लूट ले गए। बदमाश लगभग डेढ़ घंटे तक मकान में रहे तथा जाते वक्त तीनों को रस्सी और कपड़ों से बांधकर बाहर से मकान का ताला लगाकर भाग गए। उनके जाने के बाद किसी तरह कमलेश देवी ने अपने आपको बंधन मुक्त किया, फिर बेटों के हाथ पैर खोले। जिसके बाद प्लास से किवाड़ का बोल्ट खोलकर दरवाजा खोल शोर मचाते हुए। गांव हंसागढ़ी चाचा हंसराज के घर पहुंच गए। 
विज्ञापन

रात्रि में ही अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गए, खेत पर स्थित उदयवीर के घर जाकर स्थिति देखी। फिर शुक्रवार को सुबह पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ सोफा चौकी पहुंच गए तथा पुलिस से शिकायत की। सोफा चौकी प्रभारी पंकज मलिक ने बताया कि कुछ ग्रामीण आए थे, वे मौके पर भी गए थे। लेकिन मामला टप्पल थाना क्षेत्र का था, उन्हें   बताकर भेज दिया था। सीओखैर ओ पी सिंह ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें