फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने मवेशियों से भरी कैंटर लूटा

Sun, 03 Jan 2016 02:00 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अकराबाद। फर्रुखाबाद जनपद के शमसाबाद से अलीगढ़ जा रहे मवेशियों से भरे कैंटर को बदमाशों ने जीटी रोड पर अकराबाद क्षेत्र में लूट लिया। बदमाश चालक-हेल्पर को बंधक बनाकर नानऊ पुल के पास फेंक गए। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


शमशाबाद निवासी केंटर चालक गामा हेल्पर खालिद के साथ शनिवार को 13 मवेशी लादकर अलीगढ़ स्थित मीट फैक्ट्री जा रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड पर अकराबाद क्षेत्र में गोपी के पास पहुंचे तभी कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कैंटर का रुकवा लिया। बादमाशों ने चालक व हेल्पर को बंधक बनाकर कार मे डाल लिया।

दोनों को नानऊ से हैदरनगर की ओर जाने वाले वाली नहर की पटरी पर बांधकर डाल दिया। किसी तरह बंधन मुक्त होकर गांव के किसी व्यक्ति के मोबाइल से उन्होंने गाड़ी स्वामी को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें