राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को गोंडा और जट्टारी में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिंदू और मुसलमान के नाम पर देश का बंटवारा कर रही है। भाजपा को उसी की भाषा में जवाब देते हुए जनता एकता की मिसाल पेश करे। जब रालोद, सपा और बसपा देशहित में एक हो सकते हैं तो आप लोग क्यों नहीं? कहा कि अबकी बार चूक गए तो किसान से उसकी जमीन भी छिन जाएगी।
जयंत चौधरी ने कहा कि शहीदों के नाम पर वोट मांग कर भाजपा सरकार देश की सेना व शहीदों का अपमान कर रही है। सीमा पर किसान व मजदूर का बेटा तैनात है। जिसका बेटा शहीद होता है, उस परिवार की पीड़ा को कोई नहीं जान सकता। उन्होंने हाथरस संसदीय सीट से गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के लिए वोट मांगे। आह्वान किया कि आपसी गिले शिकवे भूलकर गठबंधन के प्रत्याशी को चुनें। इस गठबंधन से समाज में राजनीति की दिशा बदल जाएगी। गोंडा में जनसभा की अध्यक्षता राज सिंह व संचालन नवाब सिंह ने किया।
जनसभा में यह भी रहे मौजूद
प्रताप चौधरी पूर्व विधायक सादाबाद , देवेंद्र अग्रवाल पूर्व विधायक सादाबाद, अशोक यादव सपा जिलाध्यक्ष अलीगढ़, भगवती प्रसाद सूर्यवंशी पूर्व विधायक खैर, लालकांत ब्लाक प्रमुख अवागढ़ एटा, डॉ. जितेंद्र सिंह डिगसारी, अर्जुन सिंह ब्लाक प्रमुख सासनी, विनीत कुमार ब्लाक प्रमुख सहपऊ, गेंदालाल पूर्व विधायक व रालोद जिलाध्यक्ष हाथरस, रमेश चंद ठेनुआ, लोधा ब्लाक प्रमुख गिरीश यादव, अभय कुमार बंटी बसपा, गोपाल शर्मा पूर्व चेयरमैन इगलास, सुमन दिवाकर जिला पंचायत सदस्य, बनी सिंह बघेल, हरपाल सिंह भाकियू, रामप्रकाश पूर्व प्रधान, यामीन खां अब्बासी प्रदेश सचिव सपा, रामवीर सिंह बसौली, चौधरी धर्मवीर सिंह सादाबाद, मास्टर केवल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सूरजपाल सिंह पूर्व प्रधान मौजूद रहे।