फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बहाई भ्रष्टाचार की गंगा: सिंधिया

Fri, 12 Apr 2019 11:15 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राफेल करार पर कहा कि अब उच्चतम न्यायालय भी पूर्ण रूप से राफेल मामले की तहकीकात करने के लिए तैयार है। इसके आधार पर दूध का दूध और पानी का पानी होगा। राफेल सौदे में नियमों का उल्लंघन हुआ है। एक उद्योगपति की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये पहुंचाकर भ्रष्टाचार की गंगा बहाई है। उन्होंने ये बातें शुक्रवार को सादाबाद में कुंवर महमूद अली खां की कोठी पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। 

विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि 126 फाइटर एयर क्राफ्ट के मसौदे को भाजपा सरकार ने 36 फाइटर एयर क्राफ्ट में तब्दील कर दिया। कांग्रेस की यूपीए सरकार में जो राशि 125 फाइटर एयर क्राफ्ट के लिए 60 हजार करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी, उसी 60 हजार करोड़ रुपये से भाजपा ने सिर्फ 36 फाइटर एयर क्राफ्ट खरीद कर नियमों का उल्लंघन किया। प्रदेश में कांग्रेस की कितनी सीटें आएंगी, इस सवाल पर सिंधिया बोले कि न हम ज्योतिषी हैं, न आप।

हमारा काम है संघर्ष करना और जनता के बीच में जाकर जनता का विश्वास जीतना। हमारा धर्म है विश्वास जीतने के बाद जो संकल्प हमने लिए हैं, उनको पूरा करें। यही कांग्रेस की सोच और विचारधारा रही है। उन्होंने कहा कि हाथरस रंग, इत्र, लोहे के बर्तनों और कालीन की राजधानी है। हाथरस के लिए क्षमताएं अपार हैं। पिछले कई सालों से अनेक सरकारों की अनदेखी से हाथरस पिछड़ चुका है।
विज्ञापन


यही दृश्य संपूर्ण उत्तर प्रदेश का है। उत्तर प्रदेश में एक तरफ किसान त्रस्त, नौजवान पस्त, प्रशासन भ्रष्ट है। भाजपा के मंत्री पूरी तरह से मस्त हैं। मोदी और योगी ने जंगलराज का तांडव प्रदेश और देश में रचकर छोड़ा है। इस वातावरण को हमें बदलना है। हम जनता के समक्ष एक स्पष्ट सोच और नीति के आधार पर जा रहे हैं। हमारी पार्टी के लिए किसानों की खुशहाली, महिलाओं की सुरक्षा और नौजवान के लिए रोजगार सर्वप्रथम है।

विज्ञापन

रोड शो से सिंधिया ने की हवा का रुख मोड़ने की कोशिश

कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कस्बे में रोड शो किया। इसके जरिये उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकीराम दिवाकर के पक्ष में हवा का रुख मोड़ने की कोशिश की। उनका कई जगहों पर कांग्रेस समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सिंधिया के रोड शो में चौकीदार चोर है के नारे भी गूंजे। रोड शो के साथ एहतियान काफी संख्या में पुलिसबल भी रहा।

इससे पूर्व बरौस टोल प्लाजा पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिंधिया की अगवानी की। आगरा चुंगी स्थित परिषदीय स्कूल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर सिंधिया ने माल्यार्पण किया।  इसके बाद रोड शो की शुरुआत आगरा चुंगी से हुई। खुली जीप पर सवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

कांग्रेस समर्थक चौकीदार चोर है, सिंधिया तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं, जैसे नारे लगा रहे थे। मोहल्ला बरौलियान के निकट नगर कमेटी के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने गुलदस्ता देकर ज्योतिरादित्य का स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी और कुंवर महमूद अली खां ने भी फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। रोड शो बस स्टैंड पर पहुंचकर समाप्त हुआ। 

ये हुए शामिल
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष केशवदेव चतुर्वेदी, अवधेश गहलोत, जितेंद्र गौतम, कमल रावत, सुभाषचंद्र शर्मा, सुनील भारद्वाज, संतोष शर्मा, बबलू शर्मा, शशांक पचौरी, उमेश कुमार दिवाकर, निशांत उपाध्याय, सुमंत किशोर सिंह, अवधेश बख्शी, हरीशंकर शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, पंजाबीलाल दिवाकर, कपिल वार्ष्णेय, हीरालाल, शरद उपाध्याय, मोहित कौशिक, संजीव वार्ष्णेय,आदित्य शर्मा, कन्हैयालाल पुलंद, अंकित पाराशर, विवेक उपाध्याय, प्रतिमा सिंह, रूही जुबैरी, श्यौराज जीवन, कृष्णा कुमारी दिवाकर चेयरमैन, विजेंद्र पाठक, अशोक गुप्ता, देवेंद्र शर्मा आदि अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें