फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी अलीगढ़ लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, जल्द होगा एलान

Fri, 08 Mar 2019 11:06 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद लोकसभा सीट के सांसद असदुद्दीन ओवैसी अलीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


उनके चुनाव लड़ने की खबर प्रदेश मुख्यालय आ चुकी है। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश महासचिव सैयद नाजिम अली ने बताया कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलीगढ़ लोस सीट से चुनाव लड़ने की जानकारी दी। 

साथ ही अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की हिदायत भी दी। तैयारियों के संबंध में नाजिम अली के आवास पर फौरन कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। नाजिम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीगढ़ से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। 
विज्ञापन


जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे। उधर, कार्यकर्ताओं में ओवैसी के चुनाव लड़ने की खबर से उत्साह का संचार हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें