लाेक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने सस्ती बिजली देने का वादा किया था, लेकिन सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। सरकार द्वारा रोजगार देने के आंकड़े पूरी तरह से फर्जी हैं । नौजवान बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रधानों के साथ बैठक की और उनके हक की लड़ाई आगे भी लड़ते रहने की बात कही। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार दिलाने के लिए 1997 से संघर्षरत है।
विज्ञापन
आजादी के बाद आज तक सरकारों पर सरकार और चेहरे बदलते रहे हैं, लेकिन गांव और पंचायतों की स्थिति आज भी बदहाल है, क्योंकि कोई भी सरकार पंचायतों को उनके पूर्ण अधिकार सौंपना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सस्ती बिजली देने का वादा किया था, लेकिन सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। सरकार द्वारा रोजगार देने के आंकड़े पूरी तरह से फर्जी हैं । नौजवान बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। गन्ने के लाभकारी मूल्य और आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए किसानों द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे किसान संदेश अभियान को जबर्दस्त सफलता मिल रही है।
शहर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे दिवंगत संजीव राजा के निधन पर शोक जताया। इस दौरान प्रवक्ता पंडित राम शरण उपाध्याय, रविंद्र सिंह पाली, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।