फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत जल्द न्याय पाने का सरल माध्यम : जिला जज

विज्ञापन
लोक अदालत का दीप जलाकर शुभारंभ करते जिला जज डॉ. बब्बू सारंग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष डॉ. बब्बू सारंग के निर्देशन में रविवार को जिला न्यायालय एवं वाणिज्यिक न्यायालय, कलेक्ट्रेट में चल रहे वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने किया। उन्होंनेे कहा कि लोक अदालतें लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर जल्द निस्तारण करने का सरल माध्यम हैं। विशेष लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित 112 वादों का सुलह के आधार पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर अर्थदंड के तौर पर 1,54,74,214.37 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में जिला न्यायाधीश ने दो, पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय सत्येंद्र कुमार ने 16 मामलों का निस्तारण कर 1,34,25,132.37 रुपये वसूल किए गए। अपर जिला जज कोर्ट संख्या 01 शाहिद रजा ने चार मामलों का निस्तारण कर 7,66,572.00 रुपये जुर्माना लगाया।
विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटी) मनोज कुमार ने पांच मामलों का, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 04 गैंगस्टर मनीषा ने एक मामले का निस्तारण कर 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। अपर जिला जज कोर्ट संख्या 03 राजेश भारद्वाज ने तीन वादों का निस्तारण कर 20, 5000 रुपये वसूल किया। अपर जिला जज कोर्ट संख्या 06 संजीव कुमार सिंह ने चार वादों का निस्तारण कर 36,235 रुपये और विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस महेशानंद झा ने चार मामलों, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 05 प्रवीण कुमार पांडेय ने पांच मामलों का निस्तारण कर 4,19, 907 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

अपर जिला जज कोर्ट संख्या 14 अभय प्रताप सिंह ने चार मामलों का निस्तारण कर 27,210 रुपये जुर्माना वसूला। अपर जिला जज कोर्ट संख्या 12 सिद्धार्थ सिंह ने आठ वादों का निस्तारण कर 18 हजार, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 16 मोहम्मद नसीम ने आठ मामलों का निस्तारण कर 71,083 रुपये वसूल किए। अपर जिला जज कोर्ट संख्या 17 मनोज कुमार सिद्धू ने सात वादों का निस्तारण किया। अपर जिला जज कोर्ट संख्या 09 सुनील कुमार ने चार वादों का निस्तारण कर 79, 377 रुपये जुर्माना वसूल किया। अपर जिला जज कोर्ट संख्या 08 अशोक भारतेंदु ने नौ वाद का निस्तारण किया। अपर जिला जज कोर्ट संख्या.13 नरेंद्र पाल राना ने तीन वादों का निस्तारण कर 1.40 लाख रुपये, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 07 दिनेश कुमार नागर ने 11 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला जज (पॉक्सो) ओमवीर ने चार मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला जज (पॉक्सो) कोर्ट संख्या 02 शिवानी सिंह ने तीन मामलों का निस्तारण कर 26,331 रुपये जुर्माना वसूल किया। अपर जिला जज (पॉक्सो) कोर्ट संख्या. 03 वीरेंद्र नाथ पांडेय ने चार मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला जज (एफटीसी) कोर्ट संख्या 01 अनुपम सिंह ने तीन मामलों का निस्तारण कर 1,79,367 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इस दौरान समस्त न्यायिक अधिकारीगण के अलावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट, दि सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें