फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी समाज ने गिद्दा और भांगड़ा से मचाई धूम

विज्ञापन
लोहड़ी के कार्यक्रम में रितिका अरोरा, मनोज और वैभव के साथ सेल्फी लेती नीलम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लोहड़ी का पर्व बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, लोहड़ी के सामूहिक कार्यक्रम किसी भी गुरुद्वारे में आयोजित नहीं हुए लेकिन अरदास और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के लोगों की सहभागिता रही। शाम को सूक्ष्म रूप से केंद्रीय गुरुद्वारे में लोहड़ी जलाई गई। आरएएफ परिसर, एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में लोहड़ी के कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं, लोगों ने अपने मोहल्ले और घरों में लोहड़ी मनाई। यहां समाज के लोगों ने गिद्दा-भांगड़ा करते हुए धूम मचाई। साथ ही एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

लोहड़ी के अवसर पर बुधवार सुबह से ही समाज में हर्ष व्याप्त रहा। लोगों और बच्चों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा कीं। साथ ही एक दूसरे से मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। शाम को लकड़ियों के ढेर में उपले रखकर आग जलाई। सुंदरिए मुंदरिए होए, तेरा कौन बेचारा होए, दुल्हा भट्टी वाला हो... जैसे गीत गाकर महिलाओं ने लोहड़ी मनाई। यहां युवाओं और शादी के बाद व पहले बच्चे के बाद आई लोहड़ी पर दंपतियों ने जमकर गिद्दा-भांगड़ा किया। विभिन्न जगह लोहड़ी के दौरान अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। यह पर्व आपसी भाईचारे और खुशी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसकी मिठास को लोगों ने तिल, गुड़, रेवड़ी, पॉपकार्न, मूंगफली साझा कीं। देर रात तक महिलाएं-पुरुष, और बच्चे संगीत में झूमते रहे। केंद्रीय गुरुद्वारे में सूक्ष्म रूप से परंपरा का निर्वहन किया गया। इसके अलावा सभी गुरुद्वारों में सामूहिक आयोजन रद्द रहे। इसके चलते लोगों ने अपने घरों और अपने मोहल्लों में ही लोहड़ी जलाई और मनाई।
यहां भी हुए आयोजन
- एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. नीलम शर्मा, नीलम मिश्रा, गरिमा सक्सेना, प्रिंसी वार्ष्णेय, बरखा वार्ष्णेय, कमल गौड़, अमित शांडिल्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

होटलों में लोगों ने लिया लजीज व्यंजनों का आनंद
चूंकि लोहड़ी के सामूहिक आयोजन नहीं हुए। इसीलिए कई लोगों ने होटलों में लोहड़ी के उपलक्ष्य में लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। होटल और रेस्टोरेंट में भी लोहड़ी स्पेशल डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें लोगों ने अपनी टेबल भी बुक कराई। देर रात तक भीड़भाड़ का माहौल रहा।

केन्द्रीय गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा बैकुण्ठ नगर में लोहड़ी मनाते लोग।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें