फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमीरा से कापी निकालने से पहले भरनी होगी लॉग बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों व कॉपियों की डबल लॉक अलमीरा या बॉक्स खोलने से पहले लॉगबुक भरनी होगी। यह नसीहत परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दी है।
विज्ञापन

अलमारी या बॉक्स खोलने से पहले संबंधित व्यक्ति को पद नाम सहित लॉगबुक में समय, अलमारी या बॉक्स खोले जाने का कारण भरना होगा। साथ ही निरीक्षणकर्ता को हस्ताक्षर व पदनाम भी प्रारूप पर लिखना होगा।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों व कॉपियों की डबल लॉक अलमारी या बॉक्स को खोले जाने से पहले लॉगबुक को अनिवार्य रूप से भरने के शासन व विभाग से निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्रों व कॉपियों के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनेंगे, ताकि रजिस्टर का अवलोकन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें