फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piku Ward: न डॉक्टर न नर्स, अलीगढ़ जिला अस्पताल के पीकू वार्ड पर लटके ताले

Fri, 20 Sep 2024 12:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में करीब दो वर्ष पहले पीकू वार्ड बनकर तैयार हुआ था। जिसमें 30 जनरल बेड और 12 आईसीयू बेड लगाए गए। करीब एक साल पहले इसके संचालन की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन को सौंप दी गई। मगर वार्ड में अभी तक ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल मलखान सिंह में बंद पड़ा पीकू वार्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला अस्पताल में लाखों रुपये से बने पीकू वार्ड में स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण ताला लटक रहा है। करीब एक साल पहले यह वार्ड अस्पताल प्रशासन को संचालन के लिए सौंपा गया था, लेकिन चिकित्सकों और स्टाफ की कमी के कारण आज तक ये शुरू नहीं हो पाया है। अस्पताल प्रशासन ने शासन को पत्र लिख कर पीकू वार्ड में डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती की मांग की है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में करीब दो वर्ष पहले पीकू वार्ड बनकर तैयार हुआ था। जिसमें 30 जनरल बेड और 12 आईसीयू बेड लगाए गए। करीब एक साल पहले इसके संचालन की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन को सौंप दी गई। मगर वार्ड में अभी तक ताला लगा हुआ है। इस वार्ड को संचालित करने के लिए करीब 3 बाल रोग विशेषज्ञ और 15 स्टाफ नर्स की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वार्ड में कुछ जगहों पर एसी, पंखे भी लगने हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड की भी तैनाती होनी है। जिसके बाद इसका संचालन शुरू हो जाएगा। पिछले दिनों अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मोहन झा ने पीकू वार्ड के बंद होने पर इसमें बच्चा वार्ड संचालित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, संसाधनों और स्टाफ की कमी के चलते वह भी नहीं हो सका। अस्पताल सीएमएस का कहना है कि जल्द ही बच्चा वार्ड को पीकू वार्ड में शिफ्ट करा दिया जाएगा।

पीकू वार्ड को चलाने के लिए तीन बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और 15 स्टाफ नर्स की जरूरत है। शासन को इसकी मांग भेज दी गई है। जल्द ही इसमें बच्चा वार्ड को शिफ्ट कराया जाएगा।-डॉ. जगवीर वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें