फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की हड़ताल के चलते बैंकों में रही तालाबंदी, लोगों को हुई परेशानी

Sat, 22 Dec 2018 01:08 AM IST
Priyesh Mishra न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एसबीआई पेंसनर्श एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
वेतन समझौते को पहले की तरह लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर आल इंडिया बैंक आफिसर्स कन्फैडरेशन की देशव्यापी हड़ताल के चलते जनपद की बैंकों में तालेबंदी की स्थिति रही। हड़ताल से अनभिज्ञ ग्राहक आए और बैंक बंद देखकर लौट गए। अफसरों ने घंटाघर स्थित एसबीआई मुख्य शाखा पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए सरकार को जमकर कोसा। 
विज्ञापन


वेतन समझौते को पहले की तरह लागू करने, पारिवारिक पेंशन में सुधार के साथ स्वास्थ्य बीमा में बढ़ोत्तरी सार्वजनिक क्षेत्रों की बैंकों के विलय के विरोध में आल इंडिया बैंक आफीसर्स कन्फैडरेशन की देशव्यापी हड़ताल रही। हालांकि कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं थे, लेकिन बैंकों की चाबियां अफसरों के पास रहने के कारण बैंकों के ताले नहीं खुले।

इससे हड़ताल से अनभिज्ञ ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज चौथा शनिवार होने, फिर रविवार का अवकाश है। सोमवार को बैंक खुलेंगे तो मंगलवार को क्रिसमस और उसके अगले दिन यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की देशव्यापी हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें