फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : बाजार लॉक, गाड़ियां अनलॉक

विज्ञापन
दुबे का पड़ाव रोड पर लगी सब्जी की ढकेल पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अधिकांश लोग सप्ताह में एक दिन रविवार को बंद करने के समर्थन में हैं लेकिन ये लोग सैनिटाइजेशन की मांग कर रहे हैं। जिससे पूरे दिन में पर्याप्त साफ-सफाई हो सके, जिससे कि कोरोना संक्रमण कम से कम फैले। रविवार को सुबह से ही बंद का असर रहा, छुट्टी ने भी पूरा असर डाला। मगर, वाहनों की आवाजाही होती रही। चौराहों पर खड़े यातायात कर्मियों ने चालान काटे तो ट्रैफिक लाइट देख कर चलने की भी नसीहत दी। शाम तक यही नजारे आम थे। कुछ जगहों पर सब्जियों और फलों की ढकेल शाम तक लगी रही। वहीं, अधिकतर अस्पतालों के पास चाय के खोखे पर लोग चुस्कियां लेते रहे।
विज्ञापन

स्वर्णजयंती नगर तिराहा, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी चौराहा, केलानगर चौराहा, डायल 100 के सामने पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को नये परिवर्तनों को बताया जाता रहा। इस दौरान पुलिस वालों ने कई जगहों पर लोगों बेवजह घूमने निकलने से रोका, उनको वापस घरों को भेजा। लॉकडाउन के तहत कार्रवाई करने का भी अल्टीमेटम दिया, वहीं कुछ लोगों के महामारी अधिनियम के तहत चालान भी काटे गए। मास्क पहनने को लेकर भी सख्ती बरती गई।
आज से शनिवार तक अनलॉक
रविवार के लॉक डाउन के बाद आज से शनिवार तक अनलॉक रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को छोड़कर अन्य किसी भी दिन जिले के किसी भी बाजार में साप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी। लोगों से अपील है कि वह सामाजिक दूरी का पालन करें। चेहरे पर मास्क लगाएं। हाथों को बार-बार साबुन से या सैनिटाइजर से साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें