फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : सुबह चहलकदमी, फिर घरों में कैद हुए लोग

विज्ञापन
लॉकडाउन में बंद रहा महावीरगंज बाजार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लागू दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन यानी शनिवार को सख्ती का मिला-जुला असर दिखा। सुबह के समय लोगों ने सड़कों पर खूब चहलकदमी की। मगर, दिन में बारिश होने पर वह घरों में कैद हो गए। पुलिस-प्रशासन की सख्ती का आलम यह रहा कि पहले दिन चार लोगों के खिलाफ बेवजह घूमने पर मुकदमा लिखा गया। साथ ही 744 वाहनों के चालान काटे गए। फल-सब्जी की ठेल वालों ने सुबह 11 बजे के बाद भी कई स्थानों पर बिक्री चालू रखी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऐसे विक्रेताओं को हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस के अधिकारी राउंड पर निकले। उन्होंने लोगों को आते-जाते समय टोका। सुबह 11 बजे तक तो लोग दूध-फल-सब्जी की खरीदारी करने का बहाना बनाकर बच लिए। मगर, इसके बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। शहर के सभी चौराहों पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। वाहन चालकों को रोका-टोका गया। साथ ही 744 वाहनों के चालान काटे गए।
एसएसपी के मुताबिक लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस की चेकिंग सख्त रही। 832 वाहनों को चेक किया गया। 744 के चालान काटे। इनसे 679100 रुपये का जुर्माना वसूला जाना तय किया गया है। इधर, डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने निर्धारित इलाकों में पुलिस अधिकारियों के साथ चेकिंग की। लोगों से अपील है कि वह रविवार को भी लॉक डाउन का पालन करें। सोमवार सुबह 5 बजे से अनलॉक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वाहनों के लिए परेशान रहे यात्री
रोडवेज बसों और ट्रेन के चालू रहने के चलते पूर्व में टिकट बुक करा चुके लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल, लोकल ट्रांसपोर्ट बंद होने के कारण यात्रियों को अपने घर से स्टेशन और बस स्टैंड जाने तक जाने में परेशानी हुई। आरएम परवेज खान के मुताबिक लॉक डाउन के कारण सवारियां भी कम ही निकली। बमुश्किल आधा दर्जन बसों का ही संचालन हो सका।
ठेले वालों ने तोड़े नियम, पुलिस ने फटकारा
सुबह छह से 11 बजे तक की छूट मिलने के बाद भी फल और सब्जी विक्रेताओं ने अपनी ठेलों पर बिक्री दोपहर में भी चालू रखी। पुलिस ने इलाकों में चेकिंग की तो कई ठेले वाले रास्ते में दिखे। उनको फटकार लगाते हुए घर भेजा। सबसे अधिक ठेले वालों की मनमानी पुराने शहर के इलाकों में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें