फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गेट, कोतवाली व सासनीगेट इलाके से हट सकता है लॉकडाउन

विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट बाजार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अत्यधिक कोरोना केसों के चलते शत प्रतिशत लॉकडाउन किये गए दिल्ली गेट, कोतवाली व सासनीगेट क्षेत्र से लॉकडाउन हटाने का खाका खींच लिया गया है। तीनों क्षेत्रों में कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी इलाकों से प्रतिबंध हटाने की तैयारी है। हालांकि बुधवार को लॉकडाउन व्यवस्था जस की तस रहेगी, लेकिन बृहस्पतिवार से अधिकांश एरिया खुलने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

लगातार केसों के चलते 13 मई को प्रशासन ने दिल्ली गेट, सासनी गेट व कोतवाली क्षेत्र को शतप्रतिशत लॉकडाउन कर दिया गया था। इन इलाकों के सभी लोगों को होम क्वारंटीन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई। 27 मई को 14 दिन की लॉक डाउन अवधि पूर्ण हो रही है। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जनपद के हॉट स्पॉट, कंटेनमेंट जोन थाना सासनी गेट, थाना देहली गेट एवं थाना कोतवाली में 27 मई तक पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। 27 मई के बाद बैठक कर इन क्षेत्रों में बाजार, दुकानें खोले जाने पर निर्णय लिया जायेगा। डीएम चंद्र्र्रभूषण सिंह ने बताया कि तीनों इलाकों को खोले जाने का खाका खींच लिया गया है। उस्मानपाड़ा व कैलाश गली में कुछ हिस्से को छोड़कर बाकी को खोलने पर विचार हो रहा है।
जहां केस मिले वहाँ का 250 मीटर एरिया होगा सील
उस्मान पाड़ा व तुर्कमान गेट इलाके में चंद दिन पहले मिले 1-1 केस के चलते यहाँ 250 मीटर एरिया सील रखे जाने की तैयारी है। इसीप्रकार सासनीगेट इलाके के कुछ एरिया सील रखकर बाकी एरिया को खोले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ ने किया दौरा
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने मंगलवार को सीओ प्रथम श्विशाल पांडे के साथ सासनीगेट, देहलीगेट व कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अनावश्यक खुली दुकानों को तत्काल बंद कराया तथा बेवजह घूम रहे लोगो को जमकर फटकार लगाई और उन्हें कार्यवाही की चेतावनी दी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि तीनों इलाकों के बाजार किस प्रकार खुलेंगे, इस विषय पर मंथन किया जा रहा है। बुधवार को फाइनल प्रारूप तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें