रोडवेज ने रेल यात्रियों की तर्ज पर यात्रियों को घर बैठे ही बस की लोकेशन जानने के लिए सुगम एप की सुविधा देने का निर्णय लिया है। यात्री अब बस की लोकेशन और समय भी पता कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस एप के जरिए ही बसों के चालक, परिचालक को ड्यूटी भी मिलेगी । रास्ते में बस में किसी भी खराबी की जानकारी भी बस स्टाफ इसी एप के माध्यम से दे सकेगा ।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि इस एप की शुरूआत के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी है। संभावना है कि 15 अगस्त को इसका लोकार्पण होगा। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय पर कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया गया है। जहां से सुविधाओं की मॉनिटरिंग होगी। उन्होंने बताया कि सुगम एप को यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करना होगा।