फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रास्ते का निर्माण रोकने से नाराज स्थानीय लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हरदुआगंज के पीछे नगर पंचायत द्वारा बनाई जा रही दुकानों और रास्ते को लेकर बिजली अधिकारियों द्वारा आपत्ति जाहिर कर दो दिन पहले रास्ते का निर्माण बंद करा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

मोहल्ला बौहरान की गीता देवी, किरण पाल, जशोदा, हरेंद्र सिंह, गौरव, रेणु शर्मा आदि का आरोप है कि बिजलीघर के पास स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए रास्ता था। आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भूमि को अपना बताकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। बुधवार को जाली व ट्रांसफॉर्मर रखकर रास्ता बंद दिया। एसओ कुलवीर सिंह ने बताया है कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।

अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने बताया है कि विद्युत लाइन के नीचे निर्माण कार्य कराना गलत है, जिस भूमि पर निर्माण चल रहा था वह उपकेंद्र की है। इस वजह से निर्माण कार्य रुकवाया है। इसके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष का नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें