फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पटरी से उतरने के बाद भी 200 मीटर तक घिसटती रही पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में अफरा-तफरी

Sun, 15 Dec 2019 01:15 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बेपटरी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर रविवार दोपहर लोकल इएमयू पैसेंजर ट्रेन बेपटरी हो गई, जिसके कारण यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ईएमयू पैसेंजर ट्रेन संख्या 64152 पुरानी दिल्ली से अलीगढ़ जंक्शन की ओर आ रही थी। इसी बीच रास्ते में रेलगाड़ी के पिछले इंजन से लगा हुआ डिब्बा पटरी से उतर गया। 

विज्ञापन


बेपटरी होने के बाद भी करीब 200 मीटर तक घिसटती रही। ट्रेन पलटने से बाल-बाल बच गई, जिससे कई लोगों की जान बच गई और बहुत नुकसान नहीं हुआ। हालांकि पटरी कुछ दूर तक क्षतिग्रस्त हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर प्लेस हो रही थी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची रेलवे विभाग की टीम तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी। इसकी वजह से दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग कुछ समय तक बाधित रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें