फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंको की सुस्ती: केंद्र-प्रदेश योजनाओं के लिए ऋण आवेदन लंबित, उद्यमियों के सपनों पर लगा ब्रेक

Mon, 09 Feb 2026 02:39 PM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में 2900 के लक्ष्य के सापेक्ष 6447 आवेदन आए। इनमें से 2590 लाख रुपये के 5331 आवेदन उद्योग विभाग ने स्वीकृत कर बैंकों को भेजे लेकिन अब तक केवल 1912 आवेदनों पर ही ऋण जारी हुआ है। शेष आवेदन बैंक स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन
बैंक लोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र और प्रदेश सरकार कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाल के केंद्रीय बजट में भी इस पर विशेष जोर दिया गया, लेकिन अलीगढ़ जिले में सीएम की प्राथमिकता वाली उद्योग ऋण योजनाएं बैंकों की सुस्ती की भेंट चढ़ती नजर आ रही हैं। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, फिर भी सबसे प्रमुख मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण नहीं हो सका है। डीएम स्तर से पत्राचार के बाद अब कमिश्नर स्तर से भी बैंकों को निर्देश जारी कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में 2900 के लक्ष्य के सापेक्ष 6447 आवेदन आए। इनमें से 2590 लाख रुपये के 5331 आवेदन उद्योग विभाग ने स्वीकृत कर बैंकों को भेजे लेकिन अब तक केवल 1912 आवेदनों पर ही ऋण जारी हुआ है। शेष आवेदन बैंक स्तर पर लंबित हैं। लगभग यही स्थिति मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और ओडीओपी योजना की भी है।

बैंकों से हो रही देर
बाकी योजनाओं की स्थिति ठीक है, लेकिन मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में बैंकों के माध्यम से देरी की जा रही है। निजी क्षेत्र की बैंकों व एसबीआई स्तर से ज्यादा परेशानी आ रही है। पिछले दिनों डीएम स्तर से बड़े अधिकारियों को पत्राचार कराया गया था। अब कमिश्नर स्तर से भी पत्राचार कराया जा रहा है। जल्द ऋण जारी कराए जाएंगे। - बीरेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग
विज्ञापन

जिले में 2900 का लक्ष्य सीएम युवा योजना में है। 2000 करीब ऋण जारी हो गए हैं। बाकी भी जल्द कराए जाएंगे। वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी ऋण लक्ष्य के अनुसार जारी करा दिए जाएंगे। - अशोक कुमार सोनी, लीड लीड बैंक मैनेजर

Trending Videos
विज्ञापन

ऋण के फेर में अटके सपने
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऊपरकोट के अशद अनीस ने हार्डवेयर यूनिट स्थापित करने के लिए पांच लाख रुपये के ऋण का आवेदन किया। उद्योग विभाग ने आवेदन स्वीकृत कर मार्जिन मनी तय करते हुए फाइल बैंक को भेज दी, लेकिन अब तक ऋण जारी नहीं हुआ। इसी प्रकार अमीर निशा क्षेत्र के अली शेर ने अपनी पत्नी के नाम से फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए पांच लाख रुपये का आवेदन किया। उद्योग विभाग से मंजूरी मिलने के बावजूद बैंक स्तर पर ऋण लंबित है, जिससे उनका व्यवसाय शुरू नहीं हो पा रहा।

ये हैं जिले के आंकड़े
योजना लक्ष्य स्वीकृत आवेदन बैंक से जारी रकम लाख में
सीएम युवा 2900 5331 1912 818
स्व रोजगार 217 434 114 342
ओडीओपी 174 258 68 441
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें