अलीगढ़ जिले में पीने के पानी की समस्या वर्षों पुरानी है। नगर निगम पानी की सप्लाई ऊपरकोट सहित कई इलाकों में नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में लोगों ने अपने घरों में सबमर्सिबल पंप लगवा रखे हैं। इससे प्रतिदिन लाखों लीटर भूगर्भ जल का दोहन हो रहा है। अगर, जल्द ही अति दोहन नहीं रुका तो आने वाले समय में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा। अलीगढ़ में भूजल का स्तर 27 मीटर पर पहुंच गया है।
नगर निगम डार्क जोन में है। इससे निपटने के लिए कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल आदि का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगवाए जा रहे हैं।- अजीत कुमार, नोडल अफसर, भूगर्भ जल एवं सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग
यह है ब्लॉकवार स्थिति
जिले में 12 ब्लॉक है। इसमें नगर निगम अलीगढ़ को डार्क जोन, इगलास ब्लॉक को क्रिटिकल जोन, चंडौस, गंगीरी, जवां, खैर व लोधा को सेमी क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। इनमें धनीपुर, अतरौली, अकराबाद, बिजौली, गोंडा व टप्पल सामान्य शामिल हैं। इन ब्लॉकों में जलस्तर छह से आठ मीटर, यानी 10 से 15 फुट तक ही है।