फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीएसयू: ईसी की बैठक में लिया गया निर्णय, एलएलबी में छह व बीएएलएलबी में आठ साल में पूरी कर सकेंगे पढ़ाई

Tue, 25 Aug 2026 06:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विधि छात्रों के लिए विवि ने स्पष्ट कर दिया है कि एलएलबी (तीन वर्षीय)  विद्यार्थी नियमित और बैंक परीक्षा के माध्यम से अपनी पढ़ाई अधिकतम छह वर्ष में पूरी कर सकेंगे। बीएएलएलबी (पांच वर्षीय) छात्रों को नियमित और बैंक परीक्षा के जरिये पूरा पाठ्यक्रम अधिकतम आठ वर्ष में पूरा करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी में छह और बीएएलएलबी में आठ साल में विद्यार्थी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। यह निर्णय कार्य परिषद की बैठक में लिया गया है। एलएलबी, बीएएलएलबी और एलएलएम के परीक्षा व प्रोन्नति नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


सत्र 2025-26 से एलएलबी (तीन वर्षीय) के सभी छात्र-छात्राओं को अग्रिम कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। विद्यार्थी नियमित और बैंक परीक्षा के माध्यम से अपनी पढ़ाई अधिकतम छह वर्ष में पूरी कर सकेंगे। बीएएलएलबी (पांच वर्षीय) के छात्रों को भी अगली कक्षा में प्रोन्नति मिलेगी। उन्हें नियमित और बैंक परीक्षा के जरिये पूरा पाठ्यक्रम अधिकतम आठ वर्ष में पूरा करने का अवसर दिया जाएगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगर कोई बैक पेपर रह गया है तो निर्धारित वर्षों में पास करना होगा। इसके बाद ही डिग्री दी जाएगी।

एलएलएम की पढ़ाई चार साल में पूरी करनी होगी 
एलएलएम के विद्यार्थियों को भी अग्रिम कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। नियमित और बैंक परीक्षा के माध्यम से उन्हें पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अधिकतम चार वर्ष की अवधि मिलेगी। किसी सेमेस्टर में निर्धारित सकल अंक नहीं मिलने पर छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी। उसे आगामी विषम अथवा सम सेमेस्टर में प्रवेश लेने की अनुमति होगी। साथ ही पूर्व सेमेस्टर के छूटे विषयों की बैंक पेपर परीक्षा अगले संबंधित सेमेस्टर में देकर सेमेस्टर पूरा करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें