फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब, मैं जिंदा हूं': राशन रुका, पहचान छिनी, एक साल से चक्कर काट रहा सरकारी कागजों में मृत बेनामी अमर सिंह

Thu, 16 Jul 2026 04:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुराने धारावाहिक ऑफिस-ऑफिस में मुसद्दीलाल की तरह अलीगढ़ के बेनामी के साथ भी अजीब हुआ है। वह जिंदा है, एक साल से दर-दर भटक रहा है, पर उसको सरकारी सिस्टम मृतक ही समझ रहा है। 
विज्ञापन
मृतक कहें या जिंदा बेनामी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक के गांव गोविंदपुर फगोई निवासी बेनामी पुत्र अमर सिंह सरकारी कागजों में मृत घोषित हो चुके हैं। वह पिछले एक साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं और सिर्फ एक ही गुहार लगा रहे हैं कि साहब, मैं जिंदा हूं। मुश्किल यह है कि उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया और उन्हें राशन सहित सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया। यह खुलासा तब हुआ, जब करीब एक साल पहले बेनामी अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने पहुंचे।

विज्ञापन


जब मशीन पर उनका विवरण दर्ज किया गया, तो प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। जांच करने पर पता चला कि आधार डेटाबेस में उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया है। एक तरफ बेनामी हाड़-मांस के शरीर के साथ सबके सामने खड़े हैं, लेकिन सिस्टम को यह मंजूर नहीं। उन्हें खुद को जीवित साबित करने के लिए अनूठे प्रमाणपत्र जुटाने पड़ रहे हैं।

बेनामी अब हर उस दफ्तर की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं, जहां से उन्हें न्याय मिल सके। उनकी मांग बेहद साधारण, लेकिन लापरवाह सिस्टम के लिए पेचीदा बन चुकी है। उनका कहना है कि कागजी मौत के इस फैसले को बदला जाए, रिकॉर्ड दुरुस्त हो और मेरा आधार कार्ड दोबारा चालू किया जाए।

इस प्रकरण में क्या विसंगतियां रहीं और यह स्थिति क्यों आई है, इसकी संबंधित खंड विकास अधिकारी से जांच कराई जाएगी।- योगेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी

विज्ञापन

डीएम कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र के साथ उन्होंने ये दस्तावेज लगाए हैं

  • सांसद अनूप प्रधान का सत्यापन पत्र (जो गवाही देता है कि बेनामी जीवित हैं)।
  • ग्राम प्रधान (गोविंदपुर फगोई) का आधिकारिक सत्यापन पत्र और मतदाता पहचान पत्र, जो यह साबित करता है कि वे देश के सक्रिय नागरिक हैं।
विज्ञापन

बेनामी हैं जिंदा, यह तथ्य आए सामने, प्रशासन ने दी यह जानकारी
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के उपरांत प्रकरण की जांच क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक, लोधा से कराई गई। जांच में पाया गया कि विकास खंड लोधा की ग्राम पंचायत गोविन्दपुर फगोई निवासी बेनामी पुत्र अमर सिंह का पात्र गृहस्थी राशनकार्ड संख्या 214341252460 वर्तमान में पूर्णतः सक्रिय है। राशनकार्ड में उनका नाम सहित परिवार के कुल चार सदस्यों के नाम दर्ज हैं और परिवार को प्रतिमाह निर्धारित 20 किलोग्राम खाद्यान्न नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है।

जांच के दौरान स्वयं बेनामी ने भी अपने बयान में स्पष्ट किया कि उन्हें राशन नियमित मिल रहा है और राशनकार्ड से उनका नाम निरस्त नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि राशनकार्ड की ई-केवाईसी पूर्व में कराई जा चुकी है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि समस्या केवल आधार कार्ड के निष्क्रिय होने से संबंधित है, जिसके कारण राशन के अतिरिक्त अन्य सेवाओं का लाभ लेने में उन्हें असुविधा हो रही है। बेनामी ने आधार कार्ड को पुनः सक्रिय कराने के लिए डाकघर में आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी कर दी है और उसके सक्रिय होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है और लाभार्थी को निर्धारित खाद्यान्न नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है। खण्ड विकास अधिकारी ने भी अवगत कराया कि हाल ही में बेनामी का जन्म प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट कर दी गई है और आधार कार्ड सक्रिय होने के बाद अन्य सेवाओं से संबंधित असुविधा भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें