फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः संवेदनशील 1750 बूथों का होगा सजीव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने इस बार जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर मतदान प्रक्रिया का सीधा प्रसारण (वेब कास्टिंग) कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में कहीं से भी मतदान को देखा जा सकेगा। साथ ही केंद्रीय व राज्य चुनाव आयोग नियंत्रण कक्ष से पोलिंग बूथों की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। इन बूथों पर अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जिले में 1629 मतदेय स्थल व 3134 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 1750 संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की वेब कास्टिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि लाइव प्रसारण के लिए निजी कंपनी से अनुबंध किया गया है, जो जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 50 प्रतिशत बूथों पर कैमरा और इंटरनेट की व्यवस्था करेगी। इसकी मॉनीटरिंग जिला स्तर पर जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी करेंगे। बूथों पर बिजली की सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिन बूथों को वेबकास्टिंग के लिए चुना गया है, उसमें सभी विधान सभाओं के संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग बूथ शामिल हैं। मतदान से दो दिन पहले ट्रायल किया जाएगा। इन बूथों की सूची तय कर ली गई है। इससे पहले 10 फीसदी बूथों की वेब कास्टिंग होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें