फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: परीक्षा केंद्रों पर आज लगेगी मुहर, यूपी बोर्ड को भेजी जाएगी सूची, 17 दिसंबर को आएगी फाइनल लिस्ट

Thu, 11 Dec 2025 01:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा में 51480 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 29016 बालक और 22463 बालिका परीक्षा देंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 49146 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 29137 बालक और 20007 बालिका परीक्षा देंगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए 11 दिसंबर को केंद्रों पर मुहर लगेगी। इसके बाद यह सूची बोर्ड को भेजी जाएगी, जहां 17 दिसंबर को केंद्रों की फाइनल सूची आएगी। 

विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि केंद्रों के निर्धारण को लेकर शिक्षा विभाग को 316 शिकायतें मिली हैं। केंद्राें की सूची पर अनुमोदन होने के बाद सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि अतरौली तहसील में 36, गभाना तहसील में 12, इगलास तहसील में 15, खैर तहसील में 20, कोल तहसील में 51 विद्यालय हैं, जिन्हें प्रस्तावित परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 

अब बोर्ड से केंद्रों पर मुहर लगनी है। वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल की परीक्षा में 51480 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें एक ट्रांसजेंडर भी होगा। 29016 बालक और 22463 बालिका परीक्षा देंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 49146 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 29137 बालक और 20007 बालिका परीक्षा देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें