फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 3.0: 'नशे में धुत्त' लोग, खूब उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
पुलिस लाइन के सामने पालका मार्केट में ठेके पर लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सबसे अहम है सोशल डिस्टेंसिंग। लेकिन लॉकडाउन के तीसरे चरण में ऑरेंज जोन में बाजार सुबह सात से सायं सात बजे तक खोलने की व्यवस्था पहले ही दिन माखौल बन गई। देहात क्षेत्र में बाजार खुलते ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की इस कदर धज्जियां उड़ीं कि सभी हैरान रह गये। किराना, मिठाई, कन्फेक्शनरी समेत अन्य खानपान की दुकानें हो या फिर चाय के स्टाल सभी में लॉक डाउन से उकताए लोग सारे नियमों को ताक पर रखकर जमा रहे। शहरी क्षेत्र में भी दुकानें खुलने का समय बढ़ने का असर देखने को मिला। सबसे ज्यादा भीड़ बाल काटने वालों एवं शराब की दुकानों पर नजर आई।
विज्ञापन

ऑरेंज जोन का फायदा उठाने में शहरवासी भी पीछे नहीं
अलीगढ़। ऑरेंज जोन में दुकानें 12 घंटे खुलने का फायदा देहात ही नहीं आसपास के शहरी क्षेत्र के लोग भी उठाते नजर आये। शहरी क्षेत्र से लगे एटा चुंगी बाईपास के किनारे स्थित गांव हो या फिर धनीपुर मंडी के आसपास के गांव या खेरेश्वर के आसपास लोधा के गांव। यहां आसपास के शहरी क्षेत्र के लोगों ने जमकर खरीदारी की।
सबसे ज्यादा भीड़ बाल कटवाने वालों एवं शराब की दुकानों पर
लॉकडाउन में ढील के बाद सबसे ज्यादा भीड़ बाल काटने वालों के यहां नजर आई। 22 मार्च से अब तक करीब डेढ़ पौने दो माह से बाल कटवाने अथवा दाढ़ी बनवाने को तरस रहे लोग इस कदर टूटे कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ गई। शराब और बीयर की दुकानों पर भी भीड़ के नजारे आम रहे।
विज्ञापन

नजर नहीं आई चेकिंग टीमें
ऑरेंज जोन में सोशल डिस्टेंसिंग की तर्ज पर खुले संपूर्ण बाजारों में भीड़ के नजारे आम रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के लिए जिम्मेदार चेकिंग टीमें दिखाई नहीं दी। जहां लंबी लाइनें लगी थीं, वहां एक दो पुलिसकर्मी अवश्य दिखाई दिया, लेकिन भीड़ के दबाव में वह भी लाचार रहे। शहरी क्षेत्र में अवश्य कुछ स्थानों पर चेकिंग हुई।

सेंटर प्वाइंट पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब लेने के लिए लाइन में लगे लोग।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें