डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को है। अलीगढ़ प्रशासन ने जयंती पर पूरे जिले में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम संजीव रंजन ने 14 अप्रैल को पूरे जिले में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार उस दिन सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं भांग की थोक व फुटकर दुकानों के साथ-साथ मॉडल शॉप, एफएल-6/7 बार, एफएल-9/9ए सैन्य कैंटीन, एफएल-16, 17, 39, 40, 41, 49, एल-1/2, बंधित फार्मेसी पूर्णतः बंद रहेंगे।
इसके अतिरिक्त अहमदपुरा, अतरौली स्थित वेव आसवनी एंड ब्रिवरीज से भी मदिरा का क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदे का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।