फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड: शराब माफिया विपिन यादव के घर पर चला 'महाबली', मकान को ढहाया गया

Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने कुलदीप विहार, क्वार्सी इलाके में स्थित सहारा रेजीडेंसी के पास 135 वर्ग गज में बने को महाबली चलवाकर तोड़ा। 
विज्ञापन
शराब माफिया विपिन यादव का घर गिराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरीली शराब परोसकर लोगों की जान लेने वाले शराब माफिया ओमवीर उर्फ विपिन यादव के घर पर बृहस्पतिवार को अलीगढ़ प्रशासन का महाबली चला। विपिन यादव ने क्वार्सी थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार में 135 वर्ग गज में मकान बना रखा था। इसको एडीए से अप्रूव्ड भी नहीं कराया था।
विज्ञापन


एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने कुलदीप विहार, क्वार्सी इलाके में स्थित सहारा रेजीडेंसी के पास 135 वर्ग गज में बने को महाबली चलवाकर तोड़ा। इस मकान को बनवाने के लिए विपिन यादव ने अपनी पत्नी रचना यादव के नाम पर जनवरी 2020 में जमीन खरीदी थी। 

इसके बाद उसने बिना एडीए की बिना अनुमति और नक्शा पास कराए मकान को अवैध रूप से बनवाना शुरू कर दिया। शराब कांड में नाम आने के बाद प्रशासन ने इसकी कुंडली निकाली तो यह निर्माणाधीन मकान सामने आया। एसडीएम कोल रंजीत सिंह एडीए के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और इसके मकान को ध्वस्त कराने की कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि माफिया घोषित होते ही गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में आएगी। इसके बाद इस जमीन को भी कब्जे में ले लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें