जहरीली शराब परोसकर लोगों की जान लेने वाले शराब माफिया ओमवीर उर्फ विपिन यादव के घर पर बृहस्पतिवार को अलीगढ़ प्रशासन का महाबली चला। विपिन यादव ने क्वार्सी थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार में 135 वर्ग गज में मकान बना रखा था। इसको एडीए से अप्रूव्ड भी नहीं कराया था।
विज्ञापन
एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने कुलदीप विहार, क्वार्सी इलाके में स्थित सहारा रेजीडेंसी के पास 135 वर्ग गज में बने को महाबली चलवाकर तोड़ा। इस मकान को बनवाने के लिए विपिन यादव ने अपनी पत्नी रचना यादव के नाम पर जनवरी 2020 में जमीन खरीदी थी।
इसके बाद उसने बिना एडीए की बिना अनुमति और नक्शा पास कराए मकान को अवैध रूप से बनवाना शुरू कर दिया। शराब कांड में नाम आने के बाद प्रशासन ने इसकी कुंडली निकाली तो यह निर्माणाधीन मकान सामने आया। एसडीएम कोल रंजीत सिंह एडीए के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और इसके मकान को ध्वस्त कराने की कार्रवाई की।