फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: प्रसव के बाद मौत पर भड़के परिजन, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के बाद मौत पर भड़के परिजन, जाम लगाया
विज्ञापन

जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, नर्सिंग होम के खिलाफ तहरीर दी
अलीगढ़। थाना गांधी पार्क क्षेत्र में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की एक निजी नर्सिंग होम में मौत हो गई। परिजनों ने हास्पिटल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ज्वाला पुरी पुलिस चौकी पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया जिसके बाद जाम खोला गया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
क्वार्सी के भरतुआ निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामबाबू ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 19 नवंबर को वह अपनी पत्नी संगीता को प्रसव पीड़ा होने पर एटा चुंगी स्थित एक नर्सिंग होम में लेकर गया था। डॉक्टर ने नार्मल डिलीवरी होने का भरोसा दिया, लेकिन अगले ही दिन कहा कि आपरेशन करना पड़ेगा। इसके लिए 50 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। जब पैसे की व्यवस्था नहीं होने की बात कही तो सारा स्टाफ उग्र हो गया और गाली गलौज व धमकी देने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद डाक्टर द्वारा घोर लापरवाही से आपरेशन किया गया, इस दौरान अधिक रक्तस्राव होने के कारण दूसरे हास्पिटल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद पत्नी की हालत बिगड़ने लगी और 21 व 22 नवंबर को यहां आईसीयू में रखने के बाद बताया गया कि उसकी मौत हो गई। किसी तरह शव को हास्पिटल से निकलवाया गया। इसके बाद पीड़ित परिजन भड़क गए और नर्सिंग होम पर हंगामा करते हुए उन्होंने ज्वाला पुरी पुलिस चौकी के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कांग्रेस नेता संतोष सिंह जादौन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाया और कहा कि अगर कोई शिकायत है तो लिखित में दें हम मुकदमा दर्ज करेंगे। इसके बाद तहरीर दे दी गई। कांग्रेस नेता संतोष सिंह जादौन ने मांग की है कि आरोपी पीड़ित को 10 लाख रुपये मुआवजा दे। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार मामले को सीएमओ को भेजा गया है। वहां से जांच के बाद ही आगे कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें