फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोरई में युवक पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध लेने जा रहे युवक को शनिवार सुबह हमला कर घायल कर दिया। लोहे की रॉड और फरसे से किए हमले में युवक, उसका बेटा और पत्नी घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सूरजभान उर्फ भोले ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार सुबह सात बजे वह दूध लेने जा रहा था। आरोप है कि गोंडा-गोरई रोड के मुख्य चौराहे के पास रामेश्वर पाठक, सीमा, शिवम, प्रेमहरि, तुलसी समेत दो अज्ञात लोगों ने अपने घर के पास उन्हें उसे घेर लिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और फरसे से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पत्नी आरती और पुत्र विशाल बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
विशाल के सिर व शरीर तथा आरती के हाथ में चोट आई है। आरोप है कि रामेश्वर ने लाइसेंसी बंदूक निकालकर जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर रामेश्वर को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपक्षी पूर्व में भी कई घटनाएं कर चुके हैं और जाते समय भविष्य में मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें