फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ नायब शहर मुफ्ती: बच्चों का भविष्य संवारने आया अलीगढ़, एएमयू ने संवार दी जिंदगी

Sun, 22 Mar 2026 10:15 AM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

वर्ष 1964 में राजस्थान के डींग जिले (उस वक्त जनपद भरतपुर का हिस्सा) की नगर तहसील के गांव जगरका में जन्मे अयूब खान अलीगढ़ के नायब मुफ्ती बनाए गए हैं। छह पीढ़ी बाद दूसरे खानदान से नायब शहर मुफ्ती चुने गए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ के नए नायब शहर मुफ्ती अयूब खान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के नायब मुफ्ती अयूब खान कहते हैं कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने उनके छह बच्चों की जिंदगी बना दी। सबसे बड़े बेटे डॉ. शफीकुर रहमान ने बीयूएमएस किया और अब वे डॉक्टर हैं। दूसरे बेटे शकील और तीसरे बेटे मो. खलील ने सिविल इंजीनियरिंग की। बेटी जीनत बीए कर रही हैं। बेटे कामिल बीएससी बायो टेक्नोलॉजी का कोर्स पूरा कर रहे हैं। सबसे छोटी बेटी खुशनुमा भी बीए कर रही हैं। कहते हैं कि एएमयू से सभी बच्चों की पढ़ाई हुई तो दिल को सुकून मिला। दिन रात की इबादत में अल्लाह से जो मांगा, मिल गया...।

विज्ञापन


गौर हो कि अलीगढ़ आने से पहले वर्ष 1995 में नायब मुफ्ती मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कागजी ढोड़ी मस्जिद और मदरसा में रहे। नमाज पढ़ाने के साथ मदरसे के बच्चों को कुरान की तालीम दी, वहां शिक्षा के स्तर को सुधारने में अपना योगदान दिया। लेकिन वहां स्कूली शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं होने से अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी। लोगों से पूछा तो उन्हें उच्च शिक्षा के लिए अलीगढ़ और एएमयू का पता बताया गया।
विज्ञापन

बस फिर क्या था, बच्चों का भविष्य संवारने के लिए वे तालीम के शहर अलीगढ़ आने की तैयारी करने लगे। वर्ष 2006 में अलीगढ़ आए और यहां पूरी मालूमात की। एएमयू गए और वहां के स्कूलों के बारे में जानकारी जुटाई। यहां का माहौल और उच्च शिक्षा की बेहद सस्ती सहूलियत देखी तो दिल खुश हो गया। इसके बाद शाहजमाल ईदगाह के पास टनटनपाड़ा में किराये के मकान में बस गए। पास की रहीम मस्जिद में नमाज पढ़ाने लगे, तब से 20 वर्ष बीत गए, वे लगातार इसी मस्जिद में नमाज पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने न्यू धौर्रा में अपना निजी मकान बनवाया है।
विज्ञापन


राजस्थान के डींग जनपद के रहनेवाले हैं नायब मुफ्ती अयूब खान
वर्ष 1964 में राजस्थान के डींग जिले (उस वक्त जनपद भरतपुर का हिस्सा) की नगर तहसील के गांव जगरका में जन्मे अयूब खान अलीगढ़ के नायब मुफ्ती बनाए गए हैं। वर्ष 1977 से 1989 तक उनकी शुरुआती तालीम घर के पास ही दरुल उलूम मुहम्मदिया मिल खेड़ला मदरसे में हुई। वर्ष 1990-91 में उन्होंने देवबंद से आलमियत (बुनियादी शिक्षा) फजीलत (उच्च शिक्षा) की डिग्री हासिल की। डिग्री लेकर हरियाणा के नूंह जनपद के फिरोजपुर झिरका स्थित मदरसा सुभानिया हिजरा में तालीम देना शुरू किया। वर्ष 1992 से 1994 तक वहीं रहे। 1995 में मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित मस्जिद में इमाम बने। 2006 में अलीगढ़ आ गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें