फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ईदगाह में दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
शाहजमाल ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शाहजमाल ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज शांति के साथ संपन्न हुई। शहर मुफ्ती खालिद हमीद की सदारत में यहां पर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। शहर मुफ्ती ने सभी को इस्लाम के पांच फर्ज समझाए। कहा कि नमाज, रोजा, जकात, हज और ईमान का ध्यान रखें। गरीबों की हरसंभव मदद करें।
विज्ञापन




यहां पर लगभग 60 हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए दो बार में नमाज पढ़ाई गई। नमाज के बाद शहर मुफ्ती द्वारा नायब मुफ्ती पद पर मौलाना अयूब खान के नाम का ऐलान किया गया। नायब मुफ्ती मौलाना अयूब खान ने ही सुबह सात बजे ईद की पहली नमाज अदा कराई। इसके बाद आठ बजे दूसरी नमाज इमाम मौलाना मुनव्वर ने पढ़वाई। पहली नमाज में नई और पुरानी दोनों ईदगाह में जबरदस्त भीड़ रही। दूसरी नमाज में केवल नई ईदगाह में भीड़ जुटी।



शहर मुफ्ती ने कहा कि फितरे में 70 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से दान देना जरूरी है। इसके अलावा जकात पूरे साल दें, रमजान का इसका 70 गुना शबाब मिलता है। सभी लोग कुरैश समाज की मुहिम ''''''''''''''''आओ निकाह आसान करें'''''''''''''''' के साथ जुड़ें और निकाह का खर्च कम करें, ताकि सभी परिवारों के बेटे-बेटियों का निकाह आसानी से हो सके। उन्होंने घर के सभी बच्चों को पढ़ाने पर जोर दिया। बीमारों और बेऔलाद लोगों के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन




दान दें तो बने ईदगाह का फर्श

नमाज के बाद ईदगाह का फर्श बनवाने के लिए लोगों से चंदा मांगा गया। कहा गया कि बारिश होने से फर्श गीला हो गया है, जिससे नमाजियों में बैठने में परेशानी हुई है। इसको दूर करने के लिए पक्का फर्श बनाया जाना जरूरी है। इसलिए दिल खोलकर चंदा दें। इसके लिए ईदगाह के दान-पात्र पेड़ों पर लटकाए गए।

सीओ बोले... प्लीज यहां से उठिए
सीओ प्रथम मंयक पाठक सहित पूरा पुलिस महकमा सड़क पर नमाजियों को बैठने से रोकता रहा। लाउडस्पीकर से बार-बार नमाजियों से इसका निवेदन किया जाता रहा। सीओ खुद प्लीज-प्लीज बोलकर नमाजियों को सड़क से उठाते रहे। नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से ईदगाह के बाहर की निगरानी हुई।



खैर रोड से वाहनों को रोका गया

खैर रोड से शाहजमाल की ओर बड़े वाहनों का आना-जाना बंद रहा। ईदगाह की रोड पर दोपहिया वाहनों को भी रोक दिया गया। पुलिस की कई टीमें सुरक्षा के इंतजाम में लगी रहीं। नगर निगम का कैटल कैचर दस्ता भी तैनात रहा।



डीएम रहे मौजूद

जिलाधिकारी संजीव रंजन भी ईदगाह के कैंप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नमाज शांति के साथ हुई। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त भी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराते रहे।



राजनीतिक दलों ने दी ईद की बधाई

राजनीतिक पार्टियों ने ईदगाह के सामने शिविर लगा कर रोजेदारों को ईद की बधाई दी। सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, अशोक यादव, मनोज यादव और आमिर आबिद मौजूद रहे। बसपा के शिविर में जिलाध्यक्ष रत्नदीप सिंह, सलमान शाहिद मौजूद रहे। कांग्रेस से पूर्व विधायक विवेक बंसल, जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह और महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने बधाई दी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान सैफी टीम के साथ मौजूद रहे। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष यामीन खान, महानगर अध्यक्ष बिंदू खान ने भी ईद की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें