24 फरवरी को आबकारी निरीक्षक ने स्काई डेक सैन्टोरिनी रेस्टोरेंट पर छापा मारा था। यहां रेस्टोरेंट से अंग्रेजी शराब और बीयर की सील केन सहित अन्य शराब बरामद की गई थी। जिसके बाद मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
अलीगढ़ का आबकारी विभाग एक ऐसे रेस्टोरेंट को बार लाइसेंस देने की तैयारी कर रहा है, जहां करीब छह महीने पहले अवैध शराब पकड़ी गई थी। इस मुद्दे पर 29 जुलाई को होने वाली जिला स्तरीय बार समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
मामला मैरिस रोड स्थित स्काई डेक सैन्टोरिनी रेस्टोरेंट का है। बीते 24 फरवरी को आबकारी निरीक्षक अभिषेक वत्स ने छापा मारा था। यहां रेस्टोरेंट से अंग्रेजी शराब और बीयर की सील केन सहित अन्य शराब बरामद की गई थी। जिसके बाद मुकदमा भी दर्ज किया गया था। अब उसी रेस्टोरेंट की ओर से एलएल-7 बार लाइसेंस के लिए आबकारी विभाग में आवेदन किया है। उप आबकारी आयुक्त कुलदीप मिश्रा ने बताया कि स्काई डैक सैन्टोरिनी का जो भी प्रकरण है, उसे बार समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति ही इस पर निर्णय लेगी।