फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र, जांच कराएं इन 37 क्लीनिक की, पंजीकृत हैं या नहीं

Sat, 31 May 2025 11:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के 37 क्लीनिक, हास्पिटल की जांच के लिए नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। पूछा है कि यह क्लीनिक पंजीकृत हैं या नहीं। साथ ही इनके पंजीकरण के अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर में संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, अस्पताल, डेंटल क्लीनिक आदि से नगर निगम ने लाइसेंस शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। इस अभियान में 37 ऐसे क्लीनिक और डेंटल क्लीनिक सामने आए, जिनका कोई वैध कागज नहीं मिला। न ही इन्होंने लाइसेंस शुल्क जमा किया है। ऐसे में नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग से इन क्लीनिक के पंजीकरण के अभिलेख मांगे हैं। साथ ही इनकी जांच के लिए कहा है।

महानगर में संचालित अस्पताल, क्लीनिक और लैब को नगर निगम से लाइसेंस लेना पड़ता है, जिसमें लिए निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। 37 क्लीनिक ऐसे मिले जिन्होंने सालों से लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया। ऐसे में इनकी सूची स्वास्थ्य विभाग को जांच के लिए भेजी गई है।-वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने इन क्लीनिक की जांच के लिए लिखा पत्र

  • तनु क्लीनिक व डॉ. सुरेश क्लीनिक, कृष्ण विहार पला रोड
  • वारसी क्लीनिक, धौर्रामाफी, मंदिर के पास
  • ममता क्लीनिक धनीपुर मंडी गेट दो
  • समता क्लीनिक, हरि क्लीनिक व बीके क्लीनिक, डोरीनगर
  • अमित क्लीनिक, पढि़यावली
  • संतोष क्लीनिक, महेंद्र नगर
  • श्रीवास्तव होम्यो क्लीनिक, आरके पुरम
  • डॉ. अरुण क्लीनिक, कुलदीप विहार
  • डॉ. दिनेश क्लीनिक, रावण टीला
  • जीपी गुप्ता क्लीनिक, पला रोड
  • डॉ. विजय क्लीनिक, नगला मान सिंह
  • चांद सी क्लीनिक, अचल ताल
  • सागर क्लीनिक, पला रोड रेलवे फाटक
  • हरी क्लीनिक, डोरी नगर
  • होम्यो क्लीनिक, सुरेंद्र नगर
  • शिव क्लीनिक, नगला मान सिंह
  • आयुष क्लीनिक, शंकर बिहार
  • देश बंधु क्लीनिक, प्रेम मार्केट
  • डॉ. शिव कुमार क्लीनिक होम्यो क्लीनिक
  • अभिषेक क्लीनिक, किशनपुर
  • बालाजी प्राइमरी हेल्थ, नगला तिकोना
  • आकाश डेंटल, संगम बिहार
  • क्राउन डेंटल, स्वर्ण जयंती नगर
  • यूडी पैथोलॉजी लैब, भगवान नगर
  • एसआर हॉस्पिटल, क्वार्सी एटा बाइपास
  • गीतांजलि हास्पिटल मल्टी स्पेशलिटी, शंकर विहार रामघाट रोड
  • शर्मा ऑर्थोपेडिक केयर हॉस्पिटल
  • मेधा हास्पिटल, पुरानी एटा चुंगी
  • प्रकाश पैथोलॉजी, गंदा कुआं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें