जांच में थाने के मैस में दुष्कर्म करने की पुष्टि नहीं हुई है। घर पर ही दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आ रही है। सास-ससुर भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।-अमृत जैन, एसपी देहात
पहले लगाया था थाने के मैस में दुष्कर्म करने का आरोप
पीड़िता ने इससे पहले 25 मई को भी एसएसपी को पत्र लिखकर शिकायत की थी और जिसमें रसोइया पर आरोप लगाया था कि चार माह पहले उसने थाने के मैस में उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद रात घर में कूदकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पहली घटना का जिक्र नहीं किया गया है।