फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में 12 फीसदी से भी कम टीकाकरण

विज्ञापन
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में टीका लगवाने के बाद सैल्फी लेतीं स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में 12 प्रतिशत से भी कम डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने पहुंचे, जबकि जनपद के अन्य बूथों पर लक्ष्य के विरुद्ध करीब 69.66 प्रतिशत लोग टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

पूरे जनपद में बृहस्पतिवार को 3186 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 1719 टीका लगवाने पहुंचे। बृहस्पतिवार को जनपद का टीकाकरण का प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध 53.94 है। जेएन मेडिकल कॉलेज के सात बूथों पर 865 चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना था, जिसमें से मात्र 102 ने टीका लगवाया।
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर स्वयं टीका लगवाने पहुंचे और अन्य लोगों से टीका लगवाने का आह्वान किया। बावजूद इसके टीकाकरण का प्रतिशत बहुत कम रह गया। जेएन मेडिकल कॉलेज के बूथों पर कोवाक्सिन टीका लगाया जा रहा है। इस टीके का ट्रॉयल देश के अन्य मेडिकल कॉलेजों एवं संस्थानों के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज में भी हुआ था। जनपद के अन्य बूथों पर कोविशील्ड टीका लग रहा है। टप्पल में सबसे अधिक 94 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। प्राइवेट डॉक्टरों में टीके को लेकर उत्साह है। बड़ी संख्या में प्राइवेट चिकित्सक टीका लगवाने पहुंचे। पला साहिबाबाद यूपीएचसी पर 125 में से 109 लोगों ने टीका लगवाया। मैक्सफोर्ट में 125 में से 101 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार, एएमूय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, आईएमए के सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित आरटीपीसीआर लैब के बायरोलॉजिस्ट डॉ. सुमित वार्ष्णेय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभव वार्ष्णेय आदि ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज को छोड़कर अन्य बूथों पर 69 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र लक्ष्य लक्ष्य प्राप्ति
टप्पल 200 189
लोधा 129 50
खैर 349 219
जिला अस्पताल 125 89
महिला अस्पताल 125 87
दीनदयाल अस्पताल 125 94
यूपीएचसी नगला तिकोना 123 92
यूपीएचसी जमालपुर 125 93
यूपीएचसी पुष्पविहार 125 74
यूपीएचसी पला साहिबाबाद 125 109
यूपीएचसी महफूजनगर 125 57
यूपीएचसी शाहजमाल 125 67
यूपीएचसी बन्नादेवी 125 99
यूपीएचसी भुजपुरा 145 101
वरुण ट्रॉमा 125 96
मैक्सफोर्ट 125 101
जेएन मेडिकल कॉलेज 865 102
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें