फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छह दिन से नहीं नजर आया तेंदुआ, स्कूल जाने लगे बच्चे

Sat, 20 Dec 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला रायसिंह सहित क्षेत्र में छह दिन से तेंदुआ नजर नहीं आया है। शनिवार को गांव के साथ ही रविवार को एक किलोमीटर दूर बुलंदशहर जिले के सीमा में पड़ने वाले गांव पला में वह दिखाई पड़ा था। इसके बाद से वह नहीं दिखा। इससे ग्रामीणाें में तेंदुआ का डर कम हुआ है और वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने लगे हैं।
विज्ञापन

गांव नगला रायसिंह गांव में वन विभाग के 10 कर्मचारी डेरा डाले हुए हैं। गांव के प्राथमिक स्कूल से करीब 300 मीटर दूर वन विभाग के कर्मचारियों मचान बना रखा है। दिन में मचान के जरिये भी तेंदुआ पर नजर रखी जा रही है। इसी मचान के आसपास वन विभाग ने चार पिंजरे लगाए हैं। इनमें दो पिंजरा ऑटोमेटिक और दो सामान्य हैं।
27 नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे गांव नगला राय सिंह के प्राथमिक स्कूल के पास पहली बार तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद वह बीच-बीच में तीन-चार बार गांव के आसपास नजर आया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार छह दिन से तेंदुआ नजर नहीं आने से डर कुछ कम हुआ है। खेतों में काम करने के साथ ही उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजना भी शुरू कर दिया है। वन विभाग के दरोगा संजय कुमार ने बताया कि छह दिन से तेंदुआ गांव के आसपास कहीं दिखाई नहीं पड़ा है। हालांकि विभागीय टीम पूरी तरह सतर्क है। हो सकता है कि तेंदुआ कहीं आगे निकल गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें