फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवां में करंट लगने से तेंदुआ की मौत

विज्ञापन
अलीगढ़ के जवां में करंट लगने से तेंदुआ की मौत। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जवां के गांव बरौली से 200 मीटर दूर कटरा मार्ग पर जानवरों से बचाव के लिए आलू के खेत में लगाई बाड़ में दौड़ रहे करंट से एक तेंदुए की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। अब तक हुई जांच में तेंदुए के झुलसे शरीर को देखते हुए मौत का कारण करंट माना जा रहा है। प्रभारी डीएफओ ने डॉक्टरों का पैनल गठित कर पोस्टमार्टम के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर पिसावा कस्बे में बृहस्पतिवार को जंगल से रास्ता भटक कर कस्बे में पहुंचे बारहसिंघा को कुत्तों ने घायल कर दिया।
विज्ञापन

जवां के गांव बरौली से 200 मीटर दूर पोकरगढ़ी के पास कटरा मार्ग में कुछ लोगों ने पशुओं से आलू की फसल को सुरक्षित रखने के लिए खेतों के चारों ओर तारों की बाड़ (तारों से बैरिकेडिंग) कर रखी है। एक खेत की लगी बाड़ में करंट भी छोड़ा गया था। बृहस्पतिवार देर सांय कहीं से एक तेंदुआ वहां पहुंच गया और वह खेतों में लगी लोहे की बाड़ में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी वह तेंदुआ बाड़ से नहीं निकल सका और करंट से उसकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच मौके पर पहुंचे पीआरवी 0738 के जवानों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यवाहक थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी। कार्यवाहक एसओ जवां ने बताया कि तेंदुआ की करंट लगने से मौत हो गई है। वन विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी डीएफओ व एसडीओ वन सतीश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तेंदुए के झुलसे शरीर को देखकर प्रथमद्रष्टया उसकी मौत करंट से हुई लग रही है। शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के असल कारण का खुलासा हो सकेगा। यदि इस मामले में खेत मालिक दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर पिसावा के जंगल में रहने वाले बारहसिंघा में से एक बारहसिंघा अपने झुंड से बिछड़कर बृहस्पतिवार को कस्बे में पहुंच गया। आबादी की ओर आने पर कुछ बच्चों की नजर पड़ी तो उसे पकड़ने को उसके पीछे भागने लगे, जिससे हड़बड़ा कर वह स्टेट बैंक के निकट दुकान में जा घुसा। जानकारी मिलने पर गोरक्षा सेवा संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी मौके पर पहुंच गए और अन्य लोगों की मदद से बारह सिंघा को पकड़ लिया। बारहसिंघा को कुत्तों ने घायल कर दिया था, जिसकी सूचना एसडीम गभाना को दी गई। एसडीम के निर्देश पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने घायल बारहसिंघा का इलाज किया। जितेंद्र चौधरी ने बताया सैदपुर गांव के निकट घने जंगल हैं जहां से बारह सिंघा रास्ता भटक कर इधर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें