फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 1500 रुपये की रिश्वत मांगने पर खैर में तैनात लेखपाल निलंबित, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

Sun, 05 Apr 2026 12:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसानों ने फसल नुकसान के सर्वे की मांग की थी। इसी दौरान लेखपाल प्रदीप कुमार राव का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित तौर पर एक ग्रामीण से डेढ़ हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जनपद अंतर्गत खैर तहसील के वाजीदपुर गांव में तैनात लेखपाल प्रदीप कुमार राव को एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। लेखपाल पर नहर पटरी कटान मामले में एक ग्रामीण से 1500 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

विज्ञापन


घटना की शुरुआत 20 मार्च को हुई, जब वाजीदपुर गांव में नहर की पटरी कट गई थी। नियमों के मुताबिक, लेखपाल को इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देनी थी, लेकिन उन्होंने इसे दबाए रखा। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद जब अधिकारियों ने लेखपाल को मौके पर भेजा, तब भी उन्होंने आदेश की अनदेखी की। किसानों ने फसल नुकसान के सर्वे की मांग की थी। इसी दौरान लेखपाल प्रदीप कुमार राव का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित तौर पर एक ग्रामीण से डेढ़ हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। आरोपी लेखपाल को निलंबित कर तहसील मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार को सौंपी गई है। राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम को नुकसान का सही आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार और कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीडियो के आधार पर प्राथमिक कार्रवाई की गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें