फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूर्व राज्यमंत्री से लेखपाल ने मांगी 50 हजार की रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
25 साल पहले खरीदी गई जमीन के मामले में एक लेखपाल ने पूर्व राज्यमंत्री ओमप्रकाश नायक से ही 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन






पूर्व मंत्री ओमप्रकाश नायक ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि वर्ष 2001 में उन्होंने तहसील कोल के अकराबाद स्थित गांव दुभिया में बंजारा विकास समिति के सचिव के रूप में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। इसकी रजिस्ट्री बतासो देवी ने की थी। तब से इस जमीन पर कृषि कार्य हो रहा है।




तीन महीने पहले बतासो देवी के नाम से डीएम को एक शिकायत की गई। इसमें महिला का अंगूठा निशान भी नहीं था। डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए। जांच क्षेत्रीय लेखपाल पर पहुंची। इसी लेखपाल पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप है। शिकायत में कहा है कि पैसा न देने पर तीन दिन में जांच पूरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें