फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Tue, 28 Jul 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कलियानपुर रानी के ग्रामीणों ने लेखपाल पर विभिन्न कार्यों के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। सोमवार को भाजपा नेता यज्ञपाल सिंह लोधी और ऋषिपाल सिंह के साथ एसडीएम से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीण चंद्रपाल सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन के दस्तावेजों में नाम दर्ज करने के एवज में लेखपाल ने रुपये मांगे। इस संबंध में एक वीडियो भी एसडीएम को सौंपा गया, जिसमें लेखपाल को रुपये लेते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल बताया जा रहा है।
रामवीर सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क दुर्घटना में भाई की मृत्यु के बाद निराश्रित विधवा सहायता की रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपये मांगे गए। वहीं वीरपाल सिंह ने जमीन बंटवारे की रिपोर्ट के नाम पर तीन हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। चैंडौला बिजलीघर के पेट्रोलमैन दलवीर सिंह ने भी रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने और भाजपा नेता जयेश शर्मा से अभद्रता करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता यज्ञपाल सिंह लोधी ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन


- हमने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। लेखपाल को उस क्षेत्र से हटाया जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - नरायन सिंह, एसडीएम।

- सभी आरोप बेबुनियाद हैं। शिकायर्ताओं के सभी काम हो गए हैं, कोई काम नहीं रोका गया। कुछ लोगों के नियम के दायरे से बाहर कामों को नहीं करने पर इस तरह की झूठी शिकायत की गई है। - शाहिद हुसैन, लेखपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें