फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घेर में घुस मगरमच्छ ने महिला पर किया जानलेवा हमला

Tue, 28 Jul 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गांव मुजफ्फरनगर में मगरमच्छ को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम मौजूद ग्रामीण। स्रोत : विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव मुजफ्फरा में सोमवार की सुबह करीब चार बजे बंबा से निकलकर बंबा से निकलकर मगरमच्छ 30 मीटर दूर आबादी में पहुंच गया। एक घेर में घुसकर चारपाई पर सो रहीं मीना देवी के हाथ पर झपट्टा मारा, लेकिन उनकी आंख खुल गई और शोर मचाते हुए बाहर की ओर भाग निकलीं। बाद में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव से करीब 30 मीटर की दूरी पर बंबा है। इसी बंबा से निकलकर करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ गांव के किनारे बने जवाहर सिंह के घेर पर पहुंच गया। उनकी पत्नी मीना देवी सो रही थीं। एक हाथ चारपाई से बाहर था, जिसे पकड़ने के लिए मगरमच्छ ने झपट्टा मारा, लेकिन पहले ही आंख खुल जाने पर मीना देवी चारपाई छोड़कर चीखते हुए वह बाहर की ओर भागीं।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना दी तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन दरोगा अंकित कुमार ने बताया मगरमच्छ को बरेली की रामगंगा में छोड़ा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ ने घेर में बंधे पशुओं की ओर भी बढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते ग्रामीणों ने पहुंचकर पशुओं को घेर से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें