फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे में साड़ी फंसने से महिला की मौत

Mon, 22 Jun 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर के गांव बिजौली में मशीन से चारा गोदते समय एक महिला की साड़ी पट्टे में आ गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर के गांव बिजौली निवासी बालकिशन किसान हैं। उन्होंने गांव में चक्की और आरा मशीन भी लगा रखी है। आरा मशीन तो फिलहाल बंद चल रही है। बालकिशन की दो पत्नियां हैं। बड़ी पत्नी विजय देवी रविवार को पशुओं के लिए खेत से चारा कटवा कर लाई थीं। सुबह करीब नौ बजे वह अपने मवेशियों के लिए इंजन और मशीन पर चारा गोद रही थीं। इसी दौरान इंजन और मशीन की बीच चढ़े पट्टे में उनकी धोती आ गई।

देखते ही देखते इंजन और मशीन ने उन्हें चपेट में ले लिया। परिजनों के हाथ पांव फूल गए जैसे तैसे दौड़कर इंजन बंद किया। विजय देवी को बाहर निकाला गया। इससे पहले कि उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें