फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DL: एक और मौका, 6 अक्तूबर को अमर उजाला कार्यालय पर छात्राएं-महिलाएं बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस

Fri, 03 Oct 2025 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमर उजाला के ताला नगरी कार्यालय पर 6 अक्तूबर को 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए शिविर लगेगा। आवेदक को मूल आधार कार्ड के साथ ही उसकी छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य हैं। इसके अलावा आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, उसे भी ओटीपी नंबर पाने के लिए साथ में लाना होगा। 
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्राओं और महिलाओं के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का एक बार फिर शानदार अवसर अमर उजाला उपलब्ध करा रहा है। अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है और अभी तक लर्निंग लाइसेंस नहीं बना है तो आप 6 अक्तूबर को अलीगढ़ के तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करा सकती हैं।

विज्ञापन


यहां सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर लगेगा। इसके लिए आवेदक को मूल आधार कार्ड के साथ ही उसकी छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य हैं। इसके अलावा आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, उसे भी ओटीपी नंबर पाने के लिए साथ में लाना होगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है और इस फीस को मौके पर ही आवेदक को जमा करना होगा। शिविर में केवल छात्राओं व महिलाओं के ही लर्निंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।

यह है आवेदन करने की प्रक्रिया
आरटीओ प्रशासन दीपक शाह ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनाने के बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाता है। स्थायी लाइसेंस के लिए लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने के बाद और छह महीने की अवधि पूरी होने से पहले ही आवेदन करना होता है। इस दौरान आवेदक को आरटीओ कार्यालय में आकर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही डीएल जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें