पिसावा कस्बे के रूपनगर में 1 फरवरी की सुबह चाय बनाने के लिए गुड्डी देवी पत्नी चैनसुख ने जैसे ही माचिस जलाई जैसे ही रसोई घर में आग लग गई। यह आग पूरे रसोई घर में एक साथ फैल गई और तेज आवाज के साथ रसोई घर की एक दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
गुड्डी देवी ने बाहर की ओर भागना चाहा लेकिन छत का वजन दरवाजे पर बढ़ने से दरवाजा नहीं खुला, जिससे वह भी आग से कुछ झुलस गईं। गनीमत रही कि सभी परिजन घर पर ही थे। तत्काल ही परिजन ने उन्हें रसोई घर से बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले जाकर उपचार कराया।
परिजन के अनुसार गैस सिलिंडर में लीकेज की वजह से रसोई घर में गैस भर गई थी, और जैसे ही माचिस की तीली जली, पूरे में आग की लपटें भर गईं। आग से रसोई घर में रखा सामान भी जल गया है।