फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तहसीलदार कार्यालय के बाहर वकीलाें ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Dec 2024 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन करते वकील।  संवाद - फोटो : Samvada
विज्ञापन
तहसीलदार व नायब तहसीलदार न्यायालय का वकीलों ने बहिष्कार कर रखा है। सोमवार को वकीलों ने तहसीलदार कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन



कहा कि अधिवक्ता कल्याण समिति की ओर से चलाए जा रहे इस आंदोलन को एक माह का समय हो गया है, लेकिन वकीलों की समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के बारे में कई बार जिलाधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है। वहां से भी कोई मसला हल नहीं हुआ। मजबूर होकर वकीलों को तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।



सोमवार को प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता कल्याण समिति के सचिव देवेंद्र कुमार शर्मा, कुशलपाल दीक्षित, विनोद पाठक, ठा. नंदन सिंह, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, वीरी सिंह, राकेश शर्मा, महावीर सिंह, राकेशपाल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें