फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : बम भोले से गूंजे शिवालय, देर रात जलाभिषेक

Mon, 04 Mar 2019 01:46 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अचलेश्वर महादेव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाशिवरात्रि सोमवार को महानगर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इससे पूर्व रविवार-सोमवार की आधी रात को महानगर के प्रमुख मंदिरों में भोले नाथ का कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। रात 12.10 बजे से खेरेश्वर, अचलेश्वर एवं मंगलेश्वर महादेव में कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर भगवान भोले नाथ से मनौती मांगी। 
विज्ञापन



  रविवार को हजारों की संख्या में कांवड़ियों के टोल के टोल रामघाट रोड से होकर गुजरे। इनकी सेवा के लिए सैकड़ों की संख्या में तालानगरी से सासनी गेट चौराहे से खाने-पीने एवं आराम करने के लिए कैंप लगाए गए। खेरेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौधरी ने बताया कि पौने बारह बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद भोले बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद महाआरती होगी।


महाआरती के बाद 12.05 मिनट पर मंदिर के पट जलाभिषेक के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री मंगलेश्वर महादेव जयगंज समिति के मीडिया प्रभारी अंकित वार्ष्णेय ने बताया कि रात 12 बजे से महादेव का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



पूरे दिन हुई पूजा और व्रत सामग्री की खरीदारी
शिवरात्रि से एक दिन पहले शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना की विशेष तैयारी की। बाजार में पूजा और व्रत सामग्री की खूब खरीदारी हुई। उपवास के लिए कूटू का आटा, सिंघाड़ी का आटा, शमा के चावल, मेला, काली मिर्च, सेंदा नमक, बेर, संतरा, अमरूद आदि की जमकर खरीदारी हुई।


आज शाम तक रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
महाशिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्जन की व्यवस्था सोमवार रात 9 बजे तक व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर में चारों ओर से कोई भी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगा। 


  सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। सबसे ज्यादा प्रभाव खैर रोड पर है, जहां खैर की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को गांव हरिदास पुर तिराहे लोधा से जीटी रोड की तरफ  डायवर्ट किया जायेगा। कोई भी वाहन खेरेश्वर मंदिर की तरफ  नहीं आने दिया जायेगा। भारी वाहनों को खैर से ही गोंडा इगलास की तरफ  डायवर्ट करेंगे। 


  इसी तरह सारसौल चौराहे से नादा पुल, खेरेश्वर  की तरफ   सभी प्रकार के वाहन पूरी प्रतिबंधित रहेंगे। यह ट्रैफिक भांकरी से नया बाईपास से गुजरेगा। जिन्हें खैर रोड या यमुना एक्सप्रेस वे तक जाना है वह जीटी रोड भुखरावली रघुनाथ फार्म के बगल से जिरौली रोड होकर लोधा पहुंचकर जा सकेंगे। इसी तरह रामघाट रोड पर और अचलेश्वर को जाने वाले सभी मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें